फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद में आज जया किशोरी देंगी अध्यात्म का संदेश, जीवांजलि कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों में उत्साह

Sun, 24 Aug 2025 12:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के पंचायत भवन में रविवार को होने वाले जीवांजलि कार्यक्रम में प्रेरक वक्ता जया किशोरी युवाओं, शिक्षकों और समाजसेवियों को अध्यात्म से जोड़ेंगी। कार्यक्रम को लेकर शहर में उत्साह है। जया किशोरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश साझा कर लोगों को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
Jaya Kishori - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में रविवार को होने वाले जीवांजलि कार्यक्रम को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। देशभर में प्रसिद्ध आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता जया किशोरी पंचायत भवन में अपने विशेष सत्र के जरिए युवाओं, शिक्षकों और समाजसेवियों को अध्यात्म की राह से जोड़ेंगी। उनके संबोधन से श्रोताओं में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार होगा।

विज्ञापन

शाम पांच बजे होगा जीवांजलि कार्यक्रम
अमर उजाला और बृजलाल किशनलाल ज्वैलर्स की ओर से रविवार शाम पांच बजे पंचायत भवन में इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजकों का कहना है कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

सोशल मीडिया पर संदेश हुआ वायरल
जया किशोरी ने जीवांजलि कार्यक्रम से पहले एक वीडियो संदेश साझा कर शहरवासियों को इसमें शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब साझा कर रहे हैं।

कौन हैं जया किशोरी
जया किशोरी को आज की युवा पीढ़ी युवा संत और प्रेरक वक्ता के रूप में जानती है। वह कम उम्र से आध्यात्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ी हुई हैं। वह अपने प्रवचनों के जरिए पूरे देश और विदेशों में लाखों लोगों को अध्यात्म से जोड़ चुकी हैं। उनके प्रवचनों की खासियत यह है कि वह जटिल जीवन-सिद्धांतों को सरल और सहज शब्दों में प्रस्तुत करती हैं। 

युवाओं में खासा उत्साह
शहर के शिक्षकों, समाजसेवियों और छात्रों में इस कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्सुकता है। उनका मानना है कि जया किशोरी का जीवन और विचार युवाओं को नई दिशा देंगे। अध्यात्म और सकारात्मकता से भरे उनके प्रवचन से समाज में सकारात्मक वातावरण बनने की उम्मीद जताई जा रही है।

पास के लिए हजारों पाठकों ने दिए सवालों के जवाब, लाटरी से बीस का चयन
जया किशोरी के विशेष आध्यात्मिक सत्र का पास हासिल करने के लिए हजारों की संख्या में पाठकों ने क्यूआर कोड स्कैन कर सवालों का जवाब दिए। सही जवाब देने वाले भाग्यशाली 20 पाठकों का चयन लाटरी के माध्यम से किया गया। इन विजेताओं को पास जारी किया गया। इसमें शानू कुमारी, ज्योति रानी, पायल कश्यप, नेहा अग्रवाल, नंदिनी शर्मा, निधि सक्सेना, स्वाति गर्ग, प्रीति, सीमा खंडेवाल, प्रीति सिंह, समीक्षा भटनागर, पारुल अग्रवाल, रेखा, मंजू गोयल, रेवा, शशि कपूर, भावेंद्र सिंह, स्पर्श वर्मा, आदित्य सेहगल, प्रभास सिंह का नाम शामिल है।

विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रायोजक
इस आध्यात्मिक सत्र के मुख्य प्रायोजक बृजलाल किशनलाल ज्वैलर्स मंडी चौक मुरादाबाद हैं। इसके अतिरिक्त विशेष सहयोगी के रूप में रॉयल इंडिया एक्सपोर्ट, मुरादाबाद, डीएमआर हॉस्पिटल सिविल लाइंस, पीएमएस स्कूल सिविल लाइंस, शिरडी साईं पब्लिक स्कूल साईं नगर कांठ रोड, लोहिया वर्ल्डस्पेस नया मुरादाबाद एवं डिजाइनको लाकड़ी फाजलपुर दिल्ली रोड, अनुष्का हॉस्पिटल कांठ रोड, होटल होलीडे रेजिडेंसी (5 स्टार डीलक्स) दिल्ली रोड, अवनी श्री इंफ्रा बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड मुरादाबाद कार्यक्रम से जुड़े हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें