फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जंगल में बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को घेरा, गन्ने के खेत छुप कर बचाई जान

Fri, 22 Aug 2025 11:14 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)

सार

प्रेमी युगल बृहस्पतिवार को पहले गांव मलकपुर सेमली में लगे नौमी का मेला देखने के लिए पहुंचा। वहां शाम हो जाने के कारण वह बाइक से अपनी प्रेमिका के साथ अपने रिश्तेदार गांव राईभूड़ निवासी के घर जा रहा था। रात के 8:00 बज गए थे। इस बीच गांव के ग्रामीणों ने दोनों को बच्चा चोर समझ कर उन्हें रोक लिया। 
विज्ञापन
खेत में माैजूद लोगों की भीड़ और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। प्रेमी युगल ने खेत में छुप कर अपनी जान बचाई। बाद में पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों की घेराबंदी से छुड़ाया।

विज्ञापन
Trending Videos

यूपी के मुरादाबाद स्थित ठाकुरद्वारा के एक गांव निवासी युवक का दूसरे गांव निवासी युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी युगल बृहस्पतिवार को पहले गांव मलकपुर सेमली में लगे नौमी का मेला देखने के लिए पहुंचा। वहां शाम हो जाने के कारण वह बाइक से अपनी प्रेमिका के साथ अपने रिश्तेदार गांव राईभूड़ निवासी के घर जा रहा था। रात के 8:00 बज गए थे। इस बीच गांव के ग्रामीणों ने दोनों को बच्चा चोर समझ कर उन्हें रोक लिया। उनसे उनका नाम पता पूछने लगे तो उन्होंने कोई सही जवाब नहीं दिया।

इस पर ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो दोनों भाग कर जंगल में स्थित एक गन्ने के खेत में छुप गए। वहां से युवक ने अपने रिश्तेदार गांव राईभूड़ निवासी को फोन कर बुलाया। ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। उन्होंने दोनों की घेराबंदी कर पुलिस को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन

इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। गन्ने के खेत में छिपे के प्रेमी युगल को बाहर निकाला। युवती को उसके परिजनों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया। जबकि युवक और उसके रिश्तेदार को पकड़कर पुलिस कोतवाली ले आई। दोनों का पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जमानत मिल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें