रामपुर मेें 1500 बोरी तेंदूपत्ता बरामद
संयुक्त आयुक्त मोहित गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने दो गोदामों में छापा मारकर 1500 बोरियों में तेंदू पत्ता और 3700 किलो तंबाकू बरामद किया। यहां डेढ़ करोड़ की कर चोरी पकड़ी गई। इस मामले में कारोबारियों ने तत्काल 50 लाख रुपये राज्य कर के खाते में जमा किया। जांच के दौरान काफी अनियमितता पकड़ी गईं।
10 अप्रैल के बाद तेंदूपत्ता गोदामों से हटाने वाले थे
राज्य कर अधिकारियों का कहना था कि अमरोहा में रमजान के बाद 10 अप्रैल तक तेंदू पत्ते 200 लघु उद्योगों को वितरित होने वाले थे। एक किलो तेंदू पत्ते और 300 ग्राम तंबाकू से एक हजार बीड़ी बनाई जाती है। सटीक सूचना मिलने पर राज्य कर टीम ने छापा मार दिया। इसी कारण सफलता मिल गई। तेंदू पत्ता पर 18 प्रतिशत और तंबाकू पर 28 प्रतिशत जीएसटी निर्धारित है।
बीड़ी का अवैध ढंग से कारोबार कई माह से चल रहा था। इस मामले में राज्य की टीमें रेकी कर रही थीं। गोपनीय सूचना के आधार सुबह आठ बजे दोनों जिलों में 30 अधिकारियों की टीम ने छापा मारा। अभी दोनों जिलों की गोदामों का वीडियो और फोटो लिया गया है। जांच जारी है। -अपर आयुक्त ग्रेड -1 आरए सेठ, मुरादाबाद जोन