फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रामपुर दौरे के दूसरे दिन गांधी समाधी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Tue, 18 Feb 2020 12:04 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
गांधी समाधि पहुंचीं राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को भी रामपुर दौरे पर हैं। आज उन्हें रामुपर के डॉ एपीजे अब्दुल कलाम विशिष्ट अतिथि गृह में एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में सलामी गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद वह गांधी समाधि पहुंचीं। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता बेगम नूरबानो भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने मनोहरपुर स्थित जूबलैंड एग्रीकल्चर रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने प्रशिक्षण केंद्र में जैविक सब्जियों व औषधियों के स्टॉल भी देखे। राज्यपाल ने गाय के गोबर से कंडे, गमले और जैविक खाद बनाने वाली यूनिट भी देखी। यही नहीं आनंदीबेन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से महिला स्वंय सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण करने पहुंचीं।  

इस दौरान राज्यपाल ने छात्रों और किसानों के साथ बातचीत भी की। केंद्र के निदेशक दीपक मेंदीरत्ता ने राज्यपाल को केंद्र में जैविक सब्जियों और ट्रेनिंग की जानकारी दी। यह केंद्र 2010 से चल रहा है। यहां कृषि में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद कृषि में स्वरोजगार अपनाने वाले छात्रों को भारत सरकार की योजना के अंतर्गत ट्रेनिंग दी जाती है। 
विज्ञापन


ट्रेनिंग के बाद 20 लाख तक का बैंक लोन मिलता है, जिसमें 44 प्रतिशत तक सब्सिडी है। केंद्र में अब तक 2735 छात्रों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। सालाना 1200 किसानों को भी ट्रेनिंग दी जाती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें