फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व सीएम अखिलेश पहुंचे मुरादाबाद, संभल से सपा सांसद बर्क से की मुलाकात, कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक

Wed, 21 Feb 2024 01:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव एक दिवसीय दौरे पर मुरादाबाद पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क से मुलाकात की। अखिलेश के सर्किट हाउस पहुंचने के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंच गए। पुलिस-प्रशासन ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इससे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हो गई। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के सर्किट हाउस आए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे सपाइयों को पुलिस ने गेट पर रोक दिया। अखिलेश यादव सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को देखने अस्पताल के लिए सर्किट हाउस से निकले तो गुस्साए सपाइयों ने उनकी गाड़ी रोक ली और हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन


इसको लेकर सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक व हाथापाई हो गई। वहीं सपा जिलाध्यक्ष डीपी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। सपा मुखिया ने लौटकर मिलने का आश्वासन दिया तो कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत हुआ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार दोपहर हेलीकाॅप्टर से ठाकुरद्वारा पहुंचे।

जहां वे ठाकुरद्वारा विधायक नवाबजान के आवास पर गए। इसके बाद मुरादाबाद में सर्किट हाउस पहुंचे। वहां से उन्हें सिद्ध अस्पताल में भर्ती सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क से मिलने जाना था। अखिलेश यादव से मिलने सर्किट हाउस पहुंचे सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गेट पर ही रोक लिया।
विज्ञापन


इस बात पर सपाई भड़क गए। गेट पर ही धरने पर बैठ गए। सपा के प्रदेश सचिव फिरासत हुसैन उर्फ गामा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रोके जाने पर सपा के जिलाध्यक्ष डीपी यादव के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप लगाया कि सपा जिलाध्यक्ष के चलते पार्टी की व्यवस्था बिगड़ी है।

कुछ देर बाद अखिलेश यादव कार से अस्पताल जाने के लिए निकले तो गेट पर ही कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी रोक ली। अखिलेश का काफिला रुकने पर पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश की तो पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई।

पुलिस ने किसी प्रकार कार्यकर्ताओं को हटाकर काफिले को रवाना किया। रोड पर पहुंचते ही कुछ कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की गाड़ी पर फूल बरसाए। स्वागत को देखते ही पूर्व मुख्यमंत्री ने कुछ देर के लिए गाड़ी रोक ली। इसके बाद सांसद को देखने के लिए अस्पताल चले गए।

सांसद की गाड़ी से समर्थकों को उतारा

सर्किट हाउस के गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सांसद डॉ. एसटी हसन की गाड़ी से भी समर्थकों को नीचे उतार दिया। पुलिस ने सांसद की भी एक नहीं सुनी। इसी प्रकार अन्य कार्यकर्ताओं को भी अंदर जाने से रोका गया। पूर्व विधायक युसूफ अंसारी को अकेले अंदर जाने दिया गया।

पुलिस जिलाध्यक्ष की तरफ से जारी सूची के अनुसार ही नेताओं को अंदर जाने की इजाजत दे रही थी। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने गेट के दोनों तरफ रस्सा बांध दिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें