अपना दल (एस) के प्रत्याशी हमजा मियां अब्दुल्ला से अपनी जान को खतरा बताया है। हमजा ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि हमारे दादा की मौत का सियासी फायदा आजम खां को हुआ। आज उनकी औलाद मुझे मरवाना चाहती है, क्या मेरा अधिकार नहीं है चुनाव लड़ने का?
रामपुर के स्वार विधानसभा सपा के प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम के बाद अब इस सीट से अपना दल (एस) प्रत्याशी हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां अपनी जान की खतरा का अंदेशा जताया है। उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी से उनको अपनी जान का खतरा है।
विज्ञापन
हमजा ने कहा कि हमारे दादा ( पूर्व सांसद जुल्फिकार अली खां) की 1992 में एक सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी, जिसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। अब्दुल्ला आजम ने रविवार को रामपुर शहर सीट से भाजपा के प्रत्याशी और स्वार सीट से अपना दल (एस) के प्रत्याशी से अपनी जान को खतरा बताया था।
इसके बाद सोमवार को अपना दल (एस) के प्रत्याशी हमजा मियां अब्दुल्ला से अपनी जान को खतरा बताया है। हमजा ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि हमारे दादा की मौत का सियासी फायदा आजम खां को हुआ। आज उनकी औलाद मुझे मरवाना चाहती है, क्या मेरा अधिकार नहीं है चुनाव लड़ने का? क्या मैं चुनाव नहीं लड़ सकता? क्या मेरे वोटर व समर्थक मेरा साथ नहीं दे सकते।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि उनको धमकाया जा रहा है कि सरकार आएगी तो तुम्हें चरस-तमंचे में बंद करवाएंगे। हमजा के इन आरोपों के जवाब में अब्दुल्ला ने कहा कि वो इस नाम के किसी शख्स को नहीं जानते हैं।