फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में प्रियंका गांधी ने तोड़ा कानून: रोड शो में उमड़ी भीड़ देख हुईं गदगद, पर इस वजह से हुई एफआईआर

Thu, 10 Feb 2022 09:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरैशी ने प्रियंका के जनसंपर्क कार्यक्रम की अनुमति ली थी, लेकिन प्रियंका ने रोड शो निकाला।
विज्ञापन
मुरादाबाद में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो में मौजूद प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो में उमड़ी भीड़ को देख खुद प्रियंका और उनके प्रत्याशी जितने खुश थे वहीं प्रियंका के जाने के बाद उनकी मुश्किल बढ़ गई है। वजह यह है कि शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरैशी ने प्रियंका के जनसंपर्क कार्यक्रम की अनुमति ली थी, लेकिन प्रियंका ने रोड शो निकाला। सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह ने बताया कि इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए एफआईआर दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह ने बताया कि शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरैशी ने कांग्रेस की की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के ईदगाह चौराहे से बारादरी तक जनसंपर्क के लिए आवेदन देकर अनुमति प्राप्ति की थी। लेकिन प्रियंका गांधी ने जन संपर्क न करके बिना अनुमति रोड शो किया। जो आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आता है। 

उन्होंने कहा कि उड़नदस्ते की टीम व स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में साक्ष्य के रूप से वीडियो और फोटो भी एकत्र किए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस और उड़नदस्ता टीम की ओर से बिना अनुमति प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा रोड शो किए जाने और इस दौरान कोविड नियमों का पालन न करने पर शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान के खिलाफ एफआईआर की जा रही है। मुरादाबाद में प्रियंका गांधी की ससुराल है। राबर्ट वाड्रा और  प्रियंका गांधी की शादी 1997 में शादी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें