फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: सीएम आज शहर में, दिन भर भारी वाहनों का प्रवेश बंद 

Sun, 30 Jun 2019 03:48 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज शहर में भ्रमण का कार्यक्रम है। इसके मद्देनजर यातायात पुलिस ने भारी वाहनों, बसों का रूट डायवर्जन कर दिया है। रविवार सुबह छह बजे से शाम साढे़ छह बजे तक शहर में बसों समेत भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन


एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि रूट डायवर्जन में तय किया गया है कि बिजनौर/कांठ की तरफ से आने वाले भारी वाहन शेरूआ धर्मपुर चौराहे से अगवानपुर-पाकबड़ा बाईपास होते हुए एनएच-24 पर पहुंचेंगे। वहां से लाकड़ी तिराहा, मिनी बाईपास, कोहिनूर तिराहा, हनूमान मूर्ति तिराहा होते हुए बरेली, रामपुर की तरफ जाएंगे।

बरेली, रामपुर की तरफ से बिजनौर जाने वाले भारी वाहन हनुमान मूर्ति तिराहा, कोहिनूर तिराहा, लाकड़ी बाईपास, अगवानपुर-पाकबड़ा बाईपास के रास्ते शेरूआ धर्मपुर होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन


दिल्ली से मुरादाबाद होते हुए रामपुर की ओर आवागमन करने वाले भारी वाहन पीतल नगरी बस अड्डे से हनुमान मूर्ति तिराहा, कोहिनूर तिराहा, लाकड़ी बाईपास होते हुए भेजे जाएंगे। दिल्ली रोड पर अमरोहा की ओर से आने वाली बसें लाकड़़ी तिराहा तक आएंगे और यहीं से वापस जाएंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें