फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP By-election: अमरोहा में बोले मुख्यमंत्री योगी- हम स्वर्गीय चेतन चौहान के सपने को पूरा करेंगे

Thu, 22 Oct 2020 03:09 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव को लेकर ताबड़तोड़ रैलियां शुरू हो चुकी हैं। तमाम नेता राजनेता चुनावी मैदान में कूद चुके हैं और एक दूसरे पर हमलावर हैं। इसी बीच गुरुवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमरोहा पहुंचे। नौगावां में मुख्यमंत्री योगी ने जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन


इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि अमरोहा उपचुनाव के लिए संगीता चौहान जी को भाजपा की ओर से उम्मीदवार बनाना, स्वर्गीय चेतन चौहान को सम्मान देने का हमारा तरीका है। हम चीनी मिलों के विस्तार के उनके सपने को पूरा करेंगे।
 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अपराधी और माफियाओं की संपत्ति पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। अपराधी या तो जेल के अंदर हैं या फिर वह राम नाम सत्य की यात्रा पर चले गए हैं। कोरोना काल में प्रदेश के अंदर अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश की 24 करोड़ की जनता को कोरोना से बचाने के लिए सरकार द्वारा अतुलनीय कार्य किया गया है। जिसकी वजह से प्रदेश में सबसे कम कोरोना के मरीज हैं। मजदूर, किसान, व्यापारियों के हित के लिए कार्य किए जा रहे हैं। नौजवानों को पुलिस में भर्ती किया जा रहा है। शिक्षक भर्ती में भी नौजवानों को नौकरियां दी गई हैं। 

उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगे की याद दिलाते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के काल में कोई भी दंगा नहीं हुआ है, जबकि पूर्व में सपा सरकार में हुए दंगों की वजह से न जाने कितने लोग, परिवार, घर पलायन करके चले गए। 

लेकिन भाजपा की सरकार में जो पलायन करके चले गए थे वह भी अब अपने स्थान पर, घर-परिवार, गांव में आकर रह रहे हैं और सीना ठोक कर अपना व्यापार कर रहे हैं। प्रदेश के अंदर से भय का माहौल खत्म हो चुका है। 

इस दौरान उन्होंने पूर्व क्रिकेटर स्वर्गीय चेतन चौहान की कोरोना से हुई मौत की घटना को भी याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं बन जाती तब तक दो गज की दूरी और मास्क का प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें