फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पार करते महिला को अज्ञात वाहन ने कुचला मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरुवार की देर शाम को बागड़पुर गांव के पास हाईवे पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से हाईवे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। वहीं, देर रात तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

हाईवे को सिक्स लेन बनाने का कार्य चल रहा है। इसके चलते हाईवे पर जगह-जगह रूट डायवर्ट किया गया है। गुरुवार को बागड़पुर गांव के नजदीक हाईवे पार कर रही एक अधेड़ महिला को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, हादसे के कारण हाईवे पर वाहनों के चक्के थम गए। हादसे और की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया की महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें