फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार दो युवकों को कंटेनर ने रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरटेक करते समय दिल्ली की ओर से आ रहे स्कूटी सवार दो युवकों को कंटेनर ने रौंद दिया। जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे ेमं लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया कि मझोला थाना क्षेत्र के मोहल्ला कांशीराम नगर निवासी हर्ष अग्रवाल (25) अपने मित्र केशव (26) के साथ स्कूटी से दिल्ली रोड से मुरादाबाद की ओर जा रहा था। स्कूटी हर्ष चला रहा था। इसी बीच पाकबड़ा ओवरब्रिज के निर्माण स्थल के निकट पहुंचते ही ओवरटेक करने के दौरान उनकी स्कूटी दिल्ली की ओर से ही आ रहे एक कंटेनर की चपेट में आगई। इससे केशव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कंटेनर चालक कंटेनर मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल हर्ष को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी दशा गंभीर बनी हुई है। केशव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है तथा चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक स्कूटी पर सवार युवक हेलमेट नहीं पहले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें