फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सर्किल के थाना सोनकपुर क्षेत्र में शनिवार देर रात जिम से वापस लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को नगला गूजर गांव के निकट अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शवों को परिजनों को सौंप।
विज्ञापन

बिलारी के जमालपुर गांव निवासी चंद्रपाल ठाकुर का बेटा गंगोतर सिंह (24), गांव के सोहनपाल सैनी का बेटा सुमित सिंह (19) और खेमपाल सैनी का बेटा शेखर (20) शनिवार शाम अपने गांव से सरथल गांव स्थित जिम गए थे। शनिवार देर शाम लगभग साढ़े नौ बजे तीनों बाइक से वापस सरथल गांव से नगला गूजर होते हुए जमालपुर वापस आ रहे थे। बाइक गंगोतर सिंह चला रहा था। सुमित बीच में और शेखर पीछे बैठा था। तभी सोनकपुर क्षेत्र में नगला गूजर और नवैनी चौराहे के बीच में उनकी बाइक में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए उन्हें रौंदकर भाग निकला। हादसे में गंगोतर और सुमित दोनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि शेखर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर थाना सोनकपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। युवकों की पहचान होने पर उनके परिजनों को सूचना दी। घायल शेखर को इलाज के लिए पहले सीएचसी बिलारी में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल मुरादाबाद रेफर कर दिया।
सूचना पर दोनों मृत युवकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस गंगोतर और सुमित को लेकर सीएचसी बिलारी पहुंची, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात में ही दोनों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद गंगोतर और सुमित के शव जमालपुर गांव पहुंचा। जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना सोनकपुर प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई है, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। अभी तक मृतकों के परिजनों की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर वाहन चालक का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

पिकअप चालक था गंगोतर सिंह और सुमित इंटर कॉलेज में पढ़ता था
बिलारी। सड़क हादसे में जान गंवाने वाला जमालपुर निवासी गंगोतर सिंह पिकअप चालक था, जबकि सुमित सिंह छात्र था। गंगोतर सिंह गांव में ही खेती करने के अलावा निजी पिकअप भी चलाता था। वह अविवाहित था। परिवार में पिता चंद्रपाल सिंह व माता रामकिशोरी के अलावा बड़ा भाई राजकुमार सिंह है। वहीं सुमित सिंह क्षेत्र के संदलपुर गांव स्थित एक इंटर कॉलेज का छात्र था। सुमित के परिवार में पिता सोहनपाल और माता विनेश कुमारी के अलावा एक बड़ा भाई दीपक और दो छोटे भाई नितिन व अमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें