फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: कार में युवकों के साथ रंगरेलियां मना रही थी युवती, पुलिस ने मार दिया छापा, पकड़े तो गिड़गिड़ाने लगे

Mon, 03 Jun 2024 05:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)

सार

ठाकुरद्वारा पुलिस ने कार में रंगरेलियां मना रहे दो लोगों को पकड़ लिया। तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों का शांतिभंग में चालान किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुरद्वारा पुलिस ने तिकोनिया के पास कार में रंगरेलियां मना रहे दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि एक भाग गया। पुलिस ने दोनों युवकों का शांतिभंग में चालान किया है। पुलिस को शनिवार रात सूचना मिली कि ठाकुरद्वारा के तिकोनिया क्षेत्र में एक कार में तीन युवक एक युवती के साथ रंगरेलिया मना रहे हैं।

विज्ञापन


युवती उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले की बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को घेर लिया, लेकिन इस बीच एक युवक पुलिस को चकमा देकर भाग गया। हालांकि पुलिस ने दो युवकों और युवती को पकड़ लिया। पुलिस दोनों युवकों को थाने ले आई और युवती को उसके घर भेज दिया।

पुलिस ने दोनों युवकों का चालान कर उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया। मामले में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि युवती से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर देने को कहा गया। लेकिन उसने तहरीर देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को फिर उसे फोन पर बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं आई। इसके बाद आरोपियों का शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें