फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई: दाखिला लेने का अंतिम मौका, 20 तक कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला के लिए यह अंतिम मौका है। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आरटीई के तहत 20 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद में आरटीई के तहत 524 स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। अब तक तीन चरणों में पंजीकरण और लाटरी की प्रक्रिया हो चुकी है। इसके साथ ही दाखिला प्रक्रिया भी चल रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अजीत कुमार के अनुसार तीन चरणों के बावजूद जो अभिभावक अपने बच्चों का निजी स्कूलों में दाखिला करवाने के लिए पंजीकरण करने से चूक गए हैं, वह चौथे चरण की प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं। चौथे चरण में एक जून से 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। 21 से 27 जून तक आवेदन पत्रों का सत्यापन करने के बाद उन्हें लॉक किया जाएगा। चौथे चरण की लॉटरी 28 जून को निकाली जाएगी। चौथे चरण के तहत चयनित विद्यार्थियों को जिन विद्यालयों में आवंटित किया जाएगा, वहां पर सात जुलाई तक दाखिला करवाए जाएंगे।

तीन चरणों में 4154 विद्यार्थियों को आवंटित हुए हैं स्कूल
पहले चरण की प्रक्रिया में 7200 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से पांच हजार 680 फॉर्म पास किए गए थे। इसमें से 3128 बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए थे। दूसरे चरण की प्रक्रिया में 2738 आवेदन आए थे। इसमें से 2019 आवेदनों का सत्यापन किया गया। 179 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए, जबकि 1323 विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित किए गए। 669 ऐसे सत्यापित आवेदन हैं, जिन्हें सीट फुल होने की वजह से स्कूल आवंटित नहीं हुआ था। तीसरे चरण की प्रक्रिया में आरटीई के अंतर्गत 1673 विद्यार्थियों के आवेदन आए थे। इसमें से 1078 विद्यार्थियों के आवेदन सत्यापित किए गए, जबकि 893 विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित किए गए हैं। वहीं 185 ऐसे सत्यापित आवेदन हैं, जिन्हें स्कूल आवंटित नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें