फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की कार के पहिये के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम की मौत

Thu, 10 Jun 2021 03:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी (मुरादाबाद)। 

सार

  • माता-पिता के साथ बिलारी में बुआ की शादी में गया था नन्हा हादी
  • कार की पीछे सटकर खड़ा था, गाड़ी बैक करते समय पहिये के नीचे आया
विज्ञापन
इसी मासूम की गई हादसे में जान... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माता-पिता के साथ बिलारी में बुआ की शादी में गया दो वर्षीय मासूम मंगलवार देर रात पिता की कार के पहिये के नीचे आने से घायल हो गया। बुधवार तड़के उसने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसा उस वक्त हुआ जब पिता कार बैक कर रहे थे और मासूम कार के पीछे सटकर खड़ा था। पिता का ध्यान इस ओर नहीं गया और पहिये के नीचे आने से वह दब गया।

विज्ञापन


मुरादाबाद के मोहल्ला गांगन तिराहा निवासी डा. हसन अली का एक निजी अस्पताल है। उनकी ससुराल बिलारी में है। मंगलवार रात वह कार से अपने साले के दोस्त की बहन के शादी समारोह में हिस्सा लेने बिलारी गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी डा. शमीम जहां और दो वर्षीय मासूम हादी भी गया था। चारों ओर खुशी का माहौल था। शादी के रीति रिवाज निबटाने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे डा. हसन अपने परिवार के साथ मुरादाबाद लौटने की तैयारी कर रहे थे।

रिश्तेदारों से मिलने के बाद वह कार बैक निकालने के लिए बैंक्वेट हॉल से बाहर आए तो उनका बेटा हादी भी पीछे-पीछे आ गया। उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। हादी कार के पीछे जाकर सटकर खड़ा हो गया। हादी कार बैक कर रहे थे, तभी हादी पिछले पहिये के नीचे दब गया और चिल्लाने लगा। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। हसन अली ने आनन-फानन कार आगे बढ़ाई और बेटे को पहिये के नीचे से निकाला। लेकिन तब तक हादी बेहोश हो चुका था। 
विज्ञापन


शादी का माहौल मातम में बदल गया। हादी को प्राथमिक उपचार के लिए शाहाबाद रोड स्थिति अस्पताल ले जाया गया। यहां से हादी को मुरादाबाद स्थित सांई अस्पताल लाया गया। बुधवार तड़के पांच बजे हादी ने दम तोड़ दिया। हादी की मौत से परिवार में मातम छा गया। हादी की मौत से पिता डा. हसन अली बेसुध हैं। हादी अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई अब्दुल बहाव (11) और एक बहन आसिफा नूर (7) का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें