फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई। बाइक पर पांच लोग सवार थे। हादसे में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के ककरौआ गांव निवासी विनोद (24) की शादी अफजलपुर पट्टी गांव निवासी ऊषा से दो साल पहले हुई थी। शुक्रवार को विनोद अपनी पत्नी और बालक के साथ मिलक थाना क्षेत्र के लाड़पुर गांव निवासी एक रिश्तेदार के घर गया था। देर शाम को विनोद अपनी पत्नी ऊषा, साली पिंकी, साले धर्मपाल (12) और सात माह के अपने बेटे गणेश के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रहा था। शाम करीब छह बजे रास्ते में शहजादनगर थाना क्षेत्र स्थित झुनईया पुल पर बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही टैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के बाद पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचने तक धर्मपाल और विनोद की मौत हो गई। बाद में सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। शहजादनगर कार्यवाहक थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि हादसे में दो की मौत हुई है। टैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें