फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। बरात से लौट रही तेज रफ्तार कार टायर फटने से हाईवे पर पलट गई। हादसे में नगर निवासी दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन दोनों शवों को घर ले आए। पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कांठ नगर के मोहल्ला घोसीपुरा निवासी सोनू सैनी पुत्र नन्हें सिंह की मंगलवार की शाम उत्तराखंड के जयपुर बरात गई थी। इसमें रिश्तेदारों के साथ ही मोहल्ले के ही महेश उर्फ कलुआ (26) पुत्र हरिराज सिंह, अमित प्रजापति (27) पुत्र प्रीतम सिंह, कुलदीप पुत्र रमेश सिंह, वीरेंद्र सिंह पुत्र हरस्वरूप सिंह, पंकज कुमार पुत्र दयाराम सिंह, मोनू पुत्र प्रेम सिंह और अमित पुत्र गोपाल सिंह भी कार से गए थे। महेश उर्फ कलुआ कार चलाकर ले गया था। रात में यह सभी करीब एक बजे बरात में शामिल होने के बाद कार से घर लौट रहे थे। जब यह यूपी-उत्तराखंड के बॉर्डर पर स्थित थाना जसपुर के तालमपुर में पहुंचे, तो अचानक कार का टायर तेज आवाज के साथ फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में कार सवार चालक महेश उर्फ कलुआ, अमित प्रजापति, कुलदीप, वीरेंद्र सिंह, पंकज कुमार, मोनू और अमित कार के नीचे दब गए। कार सवार लोगों की चीखपुकार सुनकर पास में स्थित एक आरामशीन पर मौजूद लोग पहुंचे और हादसे की जानकारी इनके परिजनों को दी। सभी के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
कार में फंसे युवकों को लोगों ने बाहर निकाला, लेकिन तब तक चालक महेश उर्फ कलुआ और अमित प्रजापति की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने घायल हुए पांचों युवकों को उपचार के लिए बिजनौर के धामपुर और मुरादाबाद में भर्ती कराया। बुधवार को मृतकों के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें