फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला-मोज्जमपुर के बीच 110 की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के गजरौला-मोज्जमपुर के बीच रेलवे प्रशासन ट्रेन का स्पीड ट्रायल करेगा। इस रेल खंड पर यह ट्रायल सुबह नौ बजे से शाम चार बजे के बीच होगा। हाईस्पीड ट्रेन 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी। सफल परीक्षण के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों की अधिकतम गति 100 किमी प्रति हो जाएगी। अब तक यहां ट्रेनों की अधिकतम गति सीमा 50 किमी प्रति घंटा है।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा नया ट्रैक और नए स्लीपर डाले जाने के बाद इस रेल खंड पर ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए स्पीड ट्रायल किया जा रहा है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे से साढ़े चार बजे तक स्पीड ट्रायल होगा। इसके लिए एक विशेष ट्रेन नई दिल्ली से गजरौला आएगी। गजरौला से मोज्जमपुर तक दोनों दिशाओं में स्पीड ट्रायल होगा। रेलवे ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि उक्त समयावधि में ट्रैक के आसपास न घूमें। यह खतरनाक हो सरकता है। ट्रायल के दौरान मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें