फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में बीमार बुजुर्ग समेत दो नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। बुजुर्ग दिल के मरीज हैं, जिनका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरा संक्रमित 32 वर्षीय युवक कटघर क्षेत्र का रहने वाला है। युवक का मोबाइल बंद आ रहा है।
विज्ञापन

31 जुलाई को जिला कोरोना मुक्त हो गया था। सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य हो गई थी। लेकिन जिला चौबीस घंटे ही कोरोना मुक्त रह पाया। एक अगस्त को ही पॉजिटिव केस मिल गया। इलाज कराने बिजनौर से आई से बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। दो अगस्त को कोई नया संक्रमित मरीज नहीं मिला।
मंगलवार को लैब से आई रिपोर्ट दो लोग संक्रमित पाए गए। इसमें बुजुर्ग और युवक शामिल हैं। बुजुर्ग दिल के मरीज हैं, उन्हें परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनकी कोविड टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं कटघर आरआर टीम ने युवक मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उसका नंबर बंद मिला। बुधवार को आरआर टीम युवक का पता लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें