फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: तिगरी के पास बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में दो लोगों की गई जान

Wed, 13 Mar 2024 09:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

गजरौला में बाइक और मोपेड की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।
 
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिगरी के पास बाइक व मोपेड की भिड़ंत में तिगरी निवासी गिरीश कुमार गुप्ता (40) व संभल के नखासा थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी लोकेश की मौत हो गई। लोकेश तिगरी से अपनी सास का अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे, जबकि गिरीश कुमार गुप्ता गजरौला से सामान खरीद कर गांव जा रहे थे। पुलिस दोनों को सीएचसी लेकर आई, जहां पर मृत घोषित कर दिया गया। हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


संभल के नखासा थाना क्षेत्र के गांव पाली निवासी किसान लोकेश सैनी की सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव हरियाना में ससुराल है। बुधवार को लोकेश की सास भागवती (65) पत्नी राम सिंह सैनी का निधन हो गया। तिगरी गंगा तट पर भागवती का अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद रिश्तेदार, परिचित और संबंधी ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य वाहनों से लौट गए, जबकि लोकेश बाइक से लौटने लगे। 

उधर, तिगरी निवासी गिरीश कुमार गुप्ता (45) गजरौला से सामान की खरीदारी कर मोपेड से गांव जा रहे थे। वह गांव में जनरल स्टोर चलाते थे। साढ़े पांच बजे तिगरी मुख्य द्वार पर बाइक व मोपेड की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े। इलाके में गश्त कर रहे इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह मौके पर पहुंचे। लोकेश व गिरीश कुमार गुप्ता को गंभीर हालत को सीएचसी ले जाया गया, जहां पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि हादसे में दो की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें