फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंढापांडे में मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैरों में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पैर में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि इनका तीसरा साथी फरार हो गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ देर बाद पुलिस ने तीसरे बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि शनिवार सुबह ग्यारह बजे मूंढापांडे थाने की पुलिस सिरसखेड़ा चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइक आती दिखाई दीं। एक बाइक पर दो युवक और एक बाइक पर एक युवक सवार था। पुलिस कर्मियों ने चालक से बाइक रोकने के लिए इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखकर दोनों बाइक सवार भागने लगे। दोनों चालकों ने जंगल की ओर बाइक मोड़ दी और भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा किया। बदमाशों ने खुद को घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी और दोनों मौके पर ही गिर गए। इसी बीच तीसरा बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाशों को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पुलिस पूछताछ में एक बदमाश ने अपना नाम रिजवान और दूसरे ने भूरा बताया है। दोनों अमरोहा जनपद के अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के सिरसा कुमार गांव निवासी हैं। जबकि मौके से भागे अपने तीसरे साथी का नाम लोकेश कुमार बताया। लोकेश अमरोहा के मय चक निवासी है। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी बदमाशों ने पूछताछ में एक सप्ताह पहले मैनाठेर क्षेत्र में बाइक चोरी करना कुबूल किया। इसके अलावा बुधवार को संभल के ऐंचौड़ा कंबोह थानाक्षेत्र के ज्ञानपुर सिसौना निवासी जयवीर से बाइक लूटना और 17 मई को पाकबड़ा थाना क्षेत्र के हकीमपुर में हरथला निवासी ब्रजपाल से बाइक और नकदी लूटना कुबूल किया। पुलिस ने बदमाशों से दो बाइक और तमंचे बरामद किए हैं। घायल बदमाशों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि लोकेश को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें