फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक की मौत, दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा क्षेत्र में जसपुर रोड किनारे बाइक रोककर खड़े दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मछली बाजार निवासी मोहम्मद सुहेल (20) और मोहम्मद वासिद दोस्त हैं। सुहेल सब्जी और मोहम्मद वासिद मुर्गा का मीट बेचने का कार्य करते हैं। मंगलवार सुबह दोनों दोस्त बाइक से जसपुर के लिए निकले थे। ग्राम फैजुल्लागंज के नजदीक जसपुर रोड किनारे बाइक रोककर खड़े थे। इस बीच जसपुर की तरफ आए अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में सुहेल की मौके पर मौत हो गई, जबकि वासिद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस से दोनों को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से पुलिस ने सुहेल के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि वासिद को उपचार के लिए रेफर कर दिया। उसको परिजन काशीपुर के निजी अस्पताल ले गए हैं। सुहेल की मौत से मां रोशन जहां समेत बहनों का रोते बिलखते बुरा हाल है। उसके पिता शाहिद हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें