फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांठ रोड पर गन्ने लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चार घंटे जाम में फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर। कांठ रोड शेरुआ धर्मपुर चौराहे के पास मंगलवार शाम गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिससे सड़क के दोनों ओर भीषण जाम लग गया। चार घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन मंगवाकर ट्राली को उठाया गया। रात करीब 11 बजे वाहनों का संचालन शुरू हो पाया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के कांठ रोड शेरूवा धर्मपुर में मंगलवार शाम सात बजे गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई थी। चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर दीवान शुगर मिल जा रहा था। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ ही देर में दोनों तरफ करीब 4 किलोमीटर तक वाहनों की लाइन पहुंच गई। जिससे चौपहिया वाहन जाम में फंस गए। चौकी पुलिस और ट्राफिक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन मंगवाई और ट्राली को उठवाया। वहीं छोटी क्रेन से सड़क पर बिखरा गन्ना दूसरी ट्राली और एक अन्य ट्रक में भरवाया। सैकड़ों वाहन जाम में घंटों तक फंसे रहे। वहीं कुछ चालक अपने वाहन अगवानपुर बाईपास से होते कांठ को निकल गए। वहीं कुछ अगवानपुर से होकर मुरादाबाद को निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें