फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Crime: मुठभेड़ के दौरान दो गो तस्करों के पैर में लगी गोली, तीन मौके से फरार; तलाश में पुलिस

Wed, 26 Jun 2024 03:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पुलिस की फायरिंग में जिला मुरादाबाद स्थित थाना बिलारी के ग्राम आंवला निवासी बबलू, जिला संभल के थाना नखासा के ग्राम लोधी सराय निवासी समीर घायल हो गए। उनका तीसरा साथी कोतवाली मिलक के ग्राम रेवाड़ी कला निवासी अबरार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि बलभद्रपुर गांव के जंगल में गो तस्कर पशु को काट रहे हैं। सूचना मिलने पर कोतवाल सुबह पांच बजे पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही गो तस्करों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। फायरिंग में दो बदमाशों को गोली लग गई। वहीं मौके से तीन बदमाश फरार होने में सफल रहे। 

विज्ञापन


पुलिस की फायरिंग में जिला मुरादाबाद स्थित थाना बिलारी के ग्राम आंवला निवासी बबलू, जिला संभल के थाना नखासा के ग्राम लोधी सराय निवासी समीर घायल हो गए। उनका तीसरा साथी कोतवाली मिलक के ग्राम रेवाड़ी कला निवासी अबरार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, फायरिंग के दौरान पुलिस को चकमा देकर थाना शाहबाद के बड़ा गांव निवासी सलीम, जिला मुरादाबाद के थाना बिलारी स्थित ग्राम सहसपुर निवासी बाबर उर्फ शरीफ और कोतवाली मिलक के रेवाड़ी खुर्द निवासी रिजवान उर्फ छोटा फरार होने में कामयाब हो गए। 

पुलिस को मौके से 315 बोर के दो तमंचे, चार कारतूस, एक चाकू, गोवंशीय पशु का 80 किलो मांस, गोवंश काटने के उपकरण, एक मोटरसाइकिल और एक टोयोटा कोरोला कार बरामद हुई। पुलिस ने फायरिंग में घायल हुए दोनों बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। भाई कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि मुख्य द्वार द्वारा सूचना मिली थी कि जंगल में कुछ लोग गोवंश पशु का बध कर रहे हैं। तभी मौके पर पहुंचकर हमने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीन लोग मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल दोनों आरोपियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें