मंगलवार को महिला पर फावड़े से हमला कर दिया। जिससे महिला लहूलुहान हो गई। महिला अपना फावड़ा मांगने के लिए गई थी। फावड़ा लौटाने के बजाय आरोपी मारपीट करने लगे थे। पीड़िता ने एक महिला समेत 5 लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
अगवानपुर के मोहल्ला ढाप में रहने वाली महिला चंद्रवती पत्नी लेखराम ने बताया कि मोहल्ले का कौशर करीब एक माह पहले फावड़ा मांगकर ले गया था। काम होने के बाद भी उसने फावड़ा नहीं लौटाया। मंगलवार को पीड़िता का बेटा दिनेश फावड़ा मांगने चला गया। युवक के घर आने से नाराज हुए कौशर और उसने बेटों ने दिनेश की पीट दिया। बेटे के पीटने की जानकारी मिलने पर महिला दौड़कर पहुंची। उसने बेटे को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने महिला के हाथ पर फावड़े से हमला कर दिया। इस हमले में महिला के हाथ फट गया। घटना से मोहल्ले में हंगामा मच गया। स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों में बीचबचाव कर दिया लेकिन महिला के हाथ में गहरी चोट देखकर मोहल्ले के लोग घबरा गए। इसके बाद परिजन घायल महिला को कार्रवाई के लिए पुलिस चौकी में ले गए।पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। पुलिस की माने तो मामले की जांच की जा रहीं है।