फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छात्राओं को कार से राैंदने के दो आरोपी 10 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामगंगा विहार में छेड़खानी का विरोध करने पर छह छात्राओं को कार से टक्कर मारने के मामले में दो आरोपी 10 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल एक छात्रा की दिल्ली के एक अस्पताल में ऑपरेशन के बाद भी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस दावा कर रही है कि भागे हुए आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। तीन आरोपियों को जेल भेजा चुका है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र की अलग-अलग कॉलोनियों की रहने वाली छह छात्राएं सात फरवरी काॅलेज से प्रवेशपत्र लेकर लाैट रही थीं। रामगंगा विहार में गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल के पास खड़ी छात्राएं बातचीत कर रही थीं। इस दाैरान कार सवार पांच युवकों ने छात्राओं से छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्राओं को कार से राैंद दिया। टक्कर से एक छात्रा कार की बोनट पर गिर गई थी, जिसे कार दाैड़ाने के बाद सड़क पर गिराकर आरोपी भाग निकले थे। सभी छात्राओं गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिनमें से दिल्ली में भर्ती एक छात्रा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
सिविल लाइंस के नवीननगर निवासी शगुन सिंह को स्थानीय लोगों ने माैके से दबोच लिया था। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। माैके से भागे चार आरोपियों में से लक्ष्य बवेजा और उदय काैशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। दो आरोपी यश सिरोही और दिव्यांशु 10 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में तीन छात्राओं के बयान दर्ज किए हैं। दिल्ली में भर्ती छात्रा के सिर में गंभीर चोट लगी थी। परिजनों ने बताया कि उसका ऑपरेशन हो चुका है लेकिन हालत में अभी सुधार नहीं है। अन्य छात्राओं की हालत भी अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है।
-





कार मालिक पर नहीं हुई कार्रवाई

घटना के बाद सिविल लाइंस पुलिस घटना में प्रयुक्त कार मालिक के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं की है। इस बारे में सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि कार मालिक को चिह्नित किया जा रहा है। पता चला है कि कार चला रहे आरोपी शगुन सिंह ने संभल जिले के अपने रिश्तेदार से कार मांगी थी। रिश्तेदार ने बगैर डीएल देखे शगुन को कार दे दी थी। इसकी जांच की जा रही है।
-

छात्राओं को टक्कर मारने के सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के स्तर पर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी। - सतपाल अंतिल, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें