फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट चेकिंग से सर्वाधिक राजस्व देने वाले टीटीई सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में टिकट चेकिंग से 6.33 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। इसके दृष्टिगत रेल प्रशासन ने सर्वाधिक राजस्व देने वाले टीटीई स्टाफ को सम्मानित किया है। मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर तैनात कर्मियों को मंडल कार्यालय बुलाकर सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने उन्हें प्रशस्तिपत्र भेंट कर उत्साहवर्धन किया है।
विज्ञापन

बरेली में तैनात मुख्य टिकट निरीक्षक विशाल शर्मा ने पिछले वित्तीय वर्ष में टिकट चेकिंग से 74,67,535 रुपये राजस्व रेलवे को दिया। हापुड़ में तैनात मुख्य टिकट निरीक्षक अमित शर्मा ने 63,71,880 रुपये, मुरादाबाद में तैनात सीआईटी मनोज शर्मा ने 57,17,384 रुपये, बरेली में तैनात टीटीआई विपिन तिवारी ने 51,50,465 रुपये रेल राजस्व अर्जित किया। डीआरएम अजय नंदन ने भी टिकट चेकिंग स्टाफ की सराहना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें