फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: ट्रूनेट की जांच सबसे महंगी, सरकार ने जारी की रेट लिस्ट

Tue, 04 Jan 2022 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

निजी लैब संचालक मरीजों से फीस के नाम पर मनमानी वसूली न कर सकें, इसके लिए शासन ने आरटीपीसीआर, एंटीजन, ट्रूनेट जांच की दरें तय कर दी हैं।
विज्ञापन
कोरोना की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए शासन ने निजी पैथोलॉजी लैब में जांच के लिए दरें तय कर दी हैं। ट्रूनेट जांच सबसे महंगी है। इसके लिए मरीज को 1250 रुपये खर्च करने होंगे, जबकि 700 रुपये में आरटीपीसीआर और 250 रुपये में एंटीजन की जांच होगी। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव ने पत्र जारी किया है।

विज्ञापन


आने वाले दिनों में संक्रमण की रफ्तार और बढ़ सकती है। अगर हालात दूसरी लहर जैसे हुए तो सरकारी लैब में सैंपलों की जांच का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में लोग निजी पैथोलॉजी लैब की ओर रुख करेंगे। निजी लैब संचालक मरीजों से फीस के नाम पर मनमानी वसूली न कर सकें, इसके लिए शासन ने आरटीपीसीआर, एंटीजन, ट्रूनेट जांच की दरें तय कर दी हैं।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि निजी पैथोलॉजी लैब में कोविड जांच की रेट शासन ने तय कर दिए हैं। शासन से तय दर पर निजी लैब संचालकों को कोविड की जांच करनी होगी। यदि कोई निजी लैब किसी व्यक्ति से निर्धारित दर से अधिक वसूल करती है तो सीएमओ कार्यालय और डीएम कार्यालय में इसकी शिकायत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस जांच की कितनी होगी फीस

- आरटीपीसीआर : निजी अस्पताल द्वारा निजी लैब को प्रेषित सैंपल की जांच की दर अथवा किसी व्यक्ति द्वारा लैब पर जाकर कोविड-19 की जांच कराने पर 700 रुपये (जीएसटी सहित)।
- निजी लैब द्वारा स्वयं एकत्र किए गए सैंपल की दर 900 रुपये (जीएसटी सहित)
- राज्य सरकार के विहित प्राधिकारी द्वारा निजी लैब को सैंपल प्रेषित कराए जाने पर दर 500 रुपये (जीएसटी सहित)।
- निजी लैब द्वारा एंटीजन टेस्ट की दर 250 रुपये
- निजी लैब द्वारा ट्रूनेट की जांच की दरे 1250 रुपये (घर से सैंपल कलेक्शन केलिए 200 रुपये अतिरिक्त)

एचआर सीटी स्कैन दो से ढाई हजार रुपये में

निजी रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटरों के लिए एचआर सीटी स्कैन की जांच करने की दर भी निर्धारित कर दी गई है। 16 स्लाइस तक 2000 रुपये, 16 से 64 स्लाइस तक 2250 रुपये और 64 स्लाइस से अधिक की फीस 2500 रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें