फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ट्रक के क्लीनर की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। बुधवार देर रात लोधीपुर राजपूत गांव के पास हाईवे पर किनारे खराब खड़े ट्रक में पीछे से भूसी भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में क्लीनर की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे पूर्व आरोपी ट्रक के चालक और क्लीनर मौके पर वाहन छोड़ फरार हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और घायल को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात पाकबड़ा थाना क्षेत्र के लोदीपुर राजपूत गांव के समीप आईएफटीएम विवि के सामने पुल पर ट्रक खराब खड़ा था। चालक व क्लीनर दोनों ट्रक को सही करने में लगे थे। तभी भूसे से भरा एक ट्रक मुरादाबाद की ओर से आ रहा था। अचानक भूसे का ट्रक खराब खड़े ट्रक में पीछे से जाकर घुस गया। दोनों ट्रकों की टक्कर से तेज धमाका हुआ। आवाज सुन हाईवे किनारे होटलों पर बैठे राहगीर व अन्य लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे। भीड़ को आता देख आरोपी ट्रक के चालक व क्लीनर मौके पर ट्रक छोड़ फरार हो गए। हादसे में ट्रक ठीक कर रहे चालक व क्लीनर गंभीर रूप घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। उपचार के दौरान क्लीनर की मौत हो गई। जबकि चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। क्लीनर की पहचान नन्हू निवासी सुभाष नगर बरेली के रुप में हुई है। चालक नवाब खान भी बरेली का रहने वाला है। नन्हू की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने भूसे भरे ट्रक कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें