फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोछक में बाइक, जेवर न लाने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी के पैदा होने के बाद छोछक में बुलेट बाइक और जेवर नहीं लाने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। साथ ही पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़ित ने ननदोई पर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति व ननदोई सहित सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

कांठ थाना क्षेत्र के गांव महदूद कलमी निवासी युवती की शादी करीब सात वर्ष पहले जनपद अमरोहा के दरियापुर निवासी गुल मोहम्मद के साथ हुई थी। शादी में युवती के परिजनों ने काफी खर्च कर दान दहेज दिया था। विवाहिता ने चार बच्चों को जन्म दिया। तीन माह पहले भी उसने एक बेटी को जन्म दिया था। इसके छोछक में ससुराल वाले उससे मायके से एक बुलेट बाइक और जेवर लाने की मांग करने लगे। विवाहिता ने असमर्थता जताई।
आरोप है कि ससुराल वालों से उसके साथ 17 अप्रैल को मारपीट की। इसके बाद अगले दिन पति गुल मोहम्मद ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़ित का कहना है कि उसके ननदोई ने उससे छेड़खानी भी की है। पीड़िता अपने मायके पहुंची और सारी बात बताई। शुक्रवार को इस मामले में कांठ पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर उसके पति गुल मोहम्मद, सास विलकिश, जेठ इकरार, जेठ मासूम, ननद, ननदोई पप्पू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें