फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला क्रिकेट टीमों के गठन के लिए ट्रायल 23 को

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसए कराएगा इंटर क्लब टूर्नामेंट, चार वर्गों में खिलाड़ियों का होगा चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादाबाद। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन (डीएसए) की ओर से इंटर क्लब महिला क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 23 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से आईएफटीएम विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसमें 15 वर्ष, 19 वर्ष, 23 वर्ष आयु वर्ग और सीनियर वर्ग की महिला खिलाड़ियों का चयन कर टीमों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं डीएसए के सचिव विजय गुप्ता ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए प्रतिभाशाली महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अवसर देने के उद्देश्य से चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इच्छुक महिला खिलाड़ी निर्धारित तिथि और समय पर आईएफटीएम विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर पहुंचकर ट्रायल में प्रतिभाग करें। चयन प्रक्रिया के आधार पर अलग-अलग आयु वर्गों की टीमों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें