फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के कारण मुफ्ती टोला में फुंका ट्रांसफार्मर, जगह-जगह हुए फाल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बारिश के कारण रविवार देर रात जीआईसी बिजलीघर के मुफ्ती टोला क्षेत्र में 630 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। तकरीबन छह घंटे बाद बिजली विभाग के लाइन स्टाफ ने ट्रांसफार्मर को बदल दिया। इसके अलावा बारिश के कारण शहर में जगह-जगह फाल्ट हुए। विद्युत विभाग के कर्मचारी बारिश के बीच मरम्मत कार्य में जुटे रहे।
विज्ञापन

सीतापुरी बिजलीघर के मियां कालोनी में रविवार देर रात से ही सप्लाई बाधित रही। सोमवार सुबह कुछ देर के लिए सप्लाई शुरू हुई लेकिन बारिश के कारण फिर समस्या उत्पन्न हो गई। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, शाम पांच बजे के बाद बिजली व्यवस्था सामान्य हो सकी।
इसके अलावा दिल्ली रोड बिजलीघर से जुड़े कुछ इलाकों में ट्रिपिंग होती रही। जेई संदीप यादव ने बताया कि बारिश के कारण कुछ स्थानों पर छोटे फाल्ट हुए जिन्हें दुरुस्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें