फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस चौकी इंचार्ज समेत 49 दरोगाओं के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने जनपद की बीस चौकियों के इंचार्ज बदल दिए। इनमें पांच चौकी इंचार्जों को लाइन में भेजा गया है, जबकि 29 दरोगाओं के भी कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है।
विज्ञापन

पांच चौकियों प्रभारियों को लाइन हाजिर किया गया है। बताया जा रहा है कि में चार चौकी इंचार्ज ने व्यक्तिगत कारण बताकर पुलिस लाइन जाने की इच्छा जताई थी, जबकि दलपतपुर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार को गोतस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न करने के कारण लाइन हाजिर किया गया है। भोजपुर थाने में तैनात एसआई रितेश कुमार को दलतपुर चौकी का नया इंचार्ज बनाया गया है। जयंतीपुर चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार यादव टीपीनगर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। रामगंगा विहार चौकी प्रभारी उज्जवल राणा को फकीरपुरा चौकी, पुलिस लाइन से एसआई देवेंद्र कुमार को रामगंगा विहार चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
बिलारी थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह को सिविल लाइंस थाने, नागफनी के एसएसआई जितेंद्र कुमार वर्मा को मझोला और मझोला के एसएसआई कुलजीत सिंह को कुंदरकी थाने का एसएसआई बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें