फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण : यात्री सुविधाओं के प्रति तत्पर रहेंगे रेलवे के 150 कर्मयोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में मिशन कर्मयोगी की शुरुआत रेलवे प्रशासन ने की है। मुरादाबाद में दो मास्टर ट्रेनर राहुल कुमार (मुख्य माल पर्यवेक्षक) और अभिषेक शर्मा (बुकिंग पर्यवेक्षक) 33 कर्मचारियों को ट्रेनिंग देंगे। पूरे मंडल में कुल 16 कर्मचारी (11 वाणिज्य विभाग और पांच परिचालन विभाग के) इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट, लखनऊ से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे हैं। इन सभी को मास्टर ट्रेनर बनाया गया है। ये सभी ट्रेनर मंडल के सभी फ्रंटलाइन कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे। मिशन रेल कर्मयोगी मुरादाबाद के अलावा बरेली, देहरादून, हरिद्वार, हापुड़, शाहजहांपुर और हरदोई में भी शुरू हो गया है। सभी स्थानों पर मिलाकर कुल 150 कर्मचारियों को रेल कर्मयोगी बनाने के लिए प्रशिक्षण जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को डीआरएम अजय नंदन ने मंडल कार्यालय के मनन सभागार में इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से रेलवे आम नागरिकों के सामने आने वाली कठिनाइयों के प्रति अपनी जवाबदेही सुनिश्चित कर रहा है। मंडल में लगभग 1900 फ्रंटलाइन कर्मचारियों, जिनमें टीटीई, स्टेशन मास्टर, बुकिंग क्लर्क, पार्सल क्लर्क और गुड्स क्लर्क होंगे। इन सभी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मिशन कर्मयोगी का उद्देश्य रेल कर्मचारियों की कार्य दक्षता को बढ़ाना भी है। साथ ही यात्रियों के प्रति सेवा भाव बढ़ाकर उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार करना है।
बुधवार को प्रशिक्षण सत्र के दौरान एडीआरएम राकेश सिंह, सानियर डीसीएम सुधीर सिंह, सीनियर डीसीएम (फ्रेट) चेतन तनेजा, सीनियर डीओएम सुधीर कुमार, डीसीएम अंजू सिंह, डीओएम प्रशांत समेत रेल अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें