फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैनल फेल होने से दिल्ली रूट की दर्जनभर ट्रेनें फंसी

विज्ञापन
train late
विज्ञापन
मुरादाबाद। हापुड़ से पहले सिंभ्भौली स्टेशन पर पैनल फेल होने से दिल्ली रूट की आधा दर्जन यात्री ट्रेनें और पांच मालगाड़ियां फंसी रही। पैनल में रविवार दोपहर डेढ़ बजे आई खराबी को तीन बजे तक तकनीकी स्टाफ दुरुस्त कर सका। इसके अतिरिक्त, गजरौला के पास काफू रपुर स्टेशन के पास दानापुर से आनंद विहार के बीच चलने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस से नीलगाय टकरा गई। लोकोपायलट ने बमुश्किल ट्रेन नियंत्रित की। इस दुर्घटना से लोकनायक एक्सप्रेस 15115 और भुज एक्सप्रेस 14321 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

सिंभ्भौली स्टेशन मास्टर ने रविवार दोपहर डेढ़ बजे ऑपरेटिंग विभाग के पैनल में आई तकनीकी दिक्कत को मुरादाबाद मंडल के कंट्रोल रूम को नोट कराई थी। पैनल फेल होने के बाद गाड़ियां जहां-तहां खड़ी हो गईं। इसमें डिब्रूगढ़-नई दिल्ली एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, दिल्ली मुरादाबाद पैसेंजर, श्रमजीवी एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस और पांच मालगाड़ियों का संचालन प्रभावित हो गया। ट्रेनों का संचालन डेढ़ घंटे बाद ठीक हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें