फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सद्भावना एक्सप्रेस से कछुए की तस्करी, महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। वन विभाग व जीआरपी ने कछुओं की तस्करी करने वाली महिला रुखसाना(48) को गिरफ्तार किया है। उन्नाव के मोहल्ला गोताखोर कस्बा शुक्लागंज के थाना गंगाघाट की निवासी महिला सद्भावना एक्सप्रेस से हरदोई से लुधियाना जा रही थी। उसके पास से प्रतिबंधित प्रजाति के 163 कछुए बरामद हुए हैं। इनमें 160 इंडियन रूफ्ड टर्टल हैं, जबकि तीन ब्लैक पोंड टर्टल हैं। इनकी कीमत दो लाख रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन

महिला बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश व पंजाब में कछुओं की तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़ी है। वन विभाग को सूचना मिली थी कि महिला सद्भावना एक्सप्रेस कछुओं को लेकर जा रही है। वन विभाग ने जीआरपी को सूचना दी व अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सोमवार की देर रात एक बजे ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन पर आई तो तस्करी की आरोपी महिला प्लेटफार्म नंबर दो पर उतर गई। हुलिये के मुताबिक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्रीय वनाधिकारी गिरिश चंद्र श्रीवास्तव, डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह, डिप्टी रेंजर अनुज कुमार आदि ने महिला के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला वन्य जीव तस्करों से जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें