फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: टाॅपर रितु बनीं एसडीएम, इरम फातमा तहसीलदार

Sat, 27 Sep 2025 11:21 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को बिलारी के डाॅ.देवेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की बीती हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की टॉपर दोनों छात्राओं को विशेष सम्मान मिला।
विज्ञापन

छात्रा रितु गर्ग को बिलारी तहसील का एसडीएम और छात्रा इरम फातमा को तहसीलदार बनाया गया। दोनों छात्राओं की तहसील अधिकारी के रूप में कार्यशैली देखने अनेक छात्र और शिक्षक भी पहुंचे।
बीती हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में छात्रा रितु गर्ग ने मुरादाबाद जिले में पहला और प्रदेश में तीसरा तथा उसकी के कॉलेज की छात्रा इरम फात्मा ने मुरादाबाद जिले में दूसरा और प्रदेश में दसवां स्थान पाया है। शुक्रवार को छात्रा रितु गर्ग एसडीएम और इरम फात्मा तहसीलदार बनी।
विज्ञापन

छात्रा रितु गर्ग को शुक्रवार सुबह दस बजे एसडीएम की गाड़ी से उन्हीं के सुरक्षा गार्डों के साथ एसडीएम कार्यालय में लाया गया। यहां रितु गर्ग का एसडीएम के रूप में बार एसोसिएशन पदाधिकारियों और तहसील कर्मचारियों ने स्वागत किया। बिलारी के एसडीएम विनय कुमार सिंह ने विस्तार से रितु गर्ग को एसडीएम स्तर से किए जाने वाले न्यायिक और प्रशासनिक कार्य बताए। इस दौरान डाॅ. देवेंद्रपाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शीतल प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
छात्रा इरम फातमा भी तहसीलदार के सुरक्षा गार्डों के साथ तहसीलदार के कार्यालय में पहुंचीं। यहां तहसीलदार के रूप में इरम फातमा ने बिलारी तहसील के तहसीलदार अंकित गिरी से राजस्व विभाग के संचालन संबंधी जानकारी ली।
बाद में तहसील अधिकारियों ने इरम फात्मा को पूरी तहसील का भ्रमण कराया। अलग अलग कक्षों और तहसील के अलग अलग विभागों के बारे में जानकारी दी। इरम फात्मा ने तहसीलदार के रूप में कार्यालय में आए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनका समाधान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें