फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मौसम साफ रहने के आसार, मत देकर बढ़ाएं संविधान का मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मौसम में बदलाव आया है। दिन में धूप खिलने से शहरवासियों को सर्दी से राहत मिल रही है। सोमवार को भी मौसम के साफ रहने के आसार हैं। इसलिए मतदाताओं को केंद्रों पर पहुंचकर मतदान करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के मुताबिक सोमवार तड़के हल्का कोहरा रहेगा। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और चटख धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस तक होने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। उन्होंने कहा कि 14 और 15 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। 17 व 18 फरवरी को हल्का पश्चिमी विक्षोभ बनने के आसार हैं। रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकली थी। अवकाश होने की वजह से लोगों ने रविवार को धूप में बैठकर दिन व्यतीत किया। बच्चे और बुजुर्ग भी पार्कों में पहुंच गए थे। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें