फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तेरह कॉलेजों में किशोरों को लगेगा कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरों के टीकाकरण अभियान को रफ्तार देने के लिए स्कूल-कॉलेजों का सहारा लिया जाएगा। बृहस्पतिवार को ग्रामीण इलाकों के 13 इंटर कॉलेजों में किशोरों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। जल्द ही शहर के स्कूलों में भी किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार से 15 से 17 आयुवर्ग के किशोरों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा रहा है। इसके लिए शहरी क्षेत्र में आठ और ग्रामीण इलाकों में 16 केंद्र बनाए गए हैं। जहां किशोरों का टीकाकरण हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण को बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को 13 इंटर कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। जहां किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि कांठ, बिलारी, डिलारी, ठाकुरद्वारा, ताजपुर क्षेत्र के 13 इंटर कॉलेजों में किशोरों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें