फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों की आज रहेगी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हाल ही में प्रदेश सरकार के विशेष सचिव ने अधिवक्ताओं पर गलत आचरण और अराजकता पूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए सभी जिलाधिकारियों को उनके सख्त कार्रवाई करने के निर्देश प्रदेश सरकार के विशेष सचिव ने जारी किए थे। जिसके खिलाफ वकीलों ने भी मोर्चा खोलते हुए प्रदेश भर मे 17 मई को हड़ताल का बिगुल बजा दिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आए नए फरमान मे भी अधिवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की बात को लेकर बार कौंसिल ऑफ यूपी ने शुक्रवार को फिर हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। विगत दिनों योगी सरकार के विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल ने प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को पत्र भेजा था जिसमें कहा गया था कि किसी भी अधिवक्ता के द्वारा किया गया अराजक व्यवहार अशोभनीय है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उनके ऐसे कृत्यों को तत्काल संज्ञान लेते हुए उस अधिवक्ता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए और समय समय पर की गई कार्रवाई की सूचना शासन को दी जाए। इस मामले ने तूल पकड़ लिया और देखते ही देखते समूचे प्रदेश के अधिवक्ताओं मे रोष फैल गया, जिसके फलस्वरुप बुधवार को प्रदेश भर के अधिवक्ताओं ने बार कौंसिल ऑफ यूपी के आह्वान पर एक दिवसीय हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया और मुख्यमंत्री को नामित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। दी बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आदेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को बार कौंसिल ऑफ यूपी के सचिव अजय कुमार शुक्ल की ओर से पत्र जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि प्रदेश सरकार अधिवक्ता विरोधी बयान जारी कर मामले को गंभीर बना रही है। यदि शीघ्र ही अधिवक्ताओं के विरोध में जारी निर्देश वापस नहीं लिया गया तो य़ह हड़ताल लंबी चल सकती है। शुक्रवार को इस संबंध में बैठक की जाएगी तथा शुक्रवार को पुन: अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें