फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस को आज मिलेंगे 65 डिप्टी एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस को मंगलवार सुबह 65 नए डिप्टी एसपी मिल जाएंगे। इनमें 13 महिला डिप्टी एसपी होंगी। डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी के मैदान में पासिंग आउट परेड आयोजित की जाएगी। जिसमें डीजी ट्रेनिंग मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहें और परेड की सलामी लेंगे। इस दौरान 85 प्रशिक्षु घुड़सवार सिपाही भी पास आउट होंगे।
विज्ञापन

डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में एक साल पहले पुलिस उपाधीक्षक के 87 वां बैच की ट्रेनिंग शुरू हुई थी। एक साल तक आउट डोर इंडोर विषयों की बारीकियां सीखीं। फाइनल परीक्षाओं में 65 प्रशिक्षु डिप्टी एसपी उत्तीर्ण हुए। शासन से अनुमति मिलने के बाद पुलिस अकादमी के अफसरों ने पासिंग आउट की तैयारियां शुरू कर दी थीं। डिप्टी एसपी के बैच के अलावा घुड़सवार पुलिस के 85 सिपाहियों की भी पासिंग आउट परेड भी हो गई। घुड़सवार सिपाहियों का प्रशिक्षण मई माह में ही पूरा हो गया था। मंगलवार को होने वाली पासिंग आउट परेड के लिए कई दिन पहले से मैदान को सजाया जा रहा था। सोमवार शाम मैदान में फाइनल रिहर्सल की गई और अफसरों ने मैदान का निरीक्षण भी किया। पुलिस अकादमी की डिप्टी एसपी पूनम मिश्रा ने बताया कि डीजी प्रशिक्षण राजेंद्र पाल सिंह मुख्य अतिथि रहेंगे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें