फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पचास केंद्रों पर लगेगा उम्मीद का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण अभियान में सोमवार को जिले के पचास केंद्रों पर उम्मीद का टीका लगाया जाएगा। शहरी क्षेत्र में 24 और ग्रामीण इलाकों में 26 केंद्र बनाए गए हैं। हर केंद्र पर एएनएम की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण अभियान में सात अगस्त तक जिले में 5.70 लाख लोगों को पहली वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है, जबकि 96061 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। वहीं अभियान को रफ्तार देने के लिए गांवों में ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन करके टीका लगाया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि सोमवार को 19 गांवों में विशेष टीकाकरण अभियान चलेगा। इसके अलावा शहर में महिला, अभिभावक और विदेश यात्रा स्पेशल सत्र लगाए गए हैं।
शहर के इन केंद्रों पर लगेगा टीका
- जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, केंद्रीय पुलिस अस्पताल, रेलवे अस्पताल, मेथोडिस्ट कालेज, अरबन पीएचसी फकीरपुरा, कानून गोयान, गाड़ीखाना, मझोली, आदर्श नगर, टाउनहाल, मियां कॉलोनी, नवाबपुरा, पीतल बस्ती, नया गांव, किसरौल, चिड़िया टोला, कांशीराम नगर, बंगला गांव, कटघर, गुलाबबाड़ी, कंजरी सराय, कोठीवाल नगर, मझोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी लगेगा टीका
- सीएचसी भोजपुर, बिलारी, डिलारी, कांठ, मूंढापांडे, कुंदरकी और एडिशनल पीएचसी पाकबड़ा
इन गांवाें में भी लगेगा टीका
- भोजपुर वार्ड, शीर्शमा हरचंद, बिलाकुदान, जाहिदपुर, कोठी खिदमतपुर, पैगंमरपुर, महेशपुर भेला, सूरजन नगर, पीपली अहिर, मुनीमपुर, अगवानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें