लोकोशेड बिजली घर से आज (शुक्रवार को) 14 घंटे बिजली नहीं मिलेगी। सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक का बड़ा शटडाउन रहेगा। इस बिजली घर के तीनों फीडर पीली कोठी, लोकोशेड एवं चंद्रनगर से जुड़े सभी इलाके इस कटौती से प्रभावित होंगे। सुबह आठ बजे से पहले ही बिजली से संबंधित सभी कार्य निपटाने के साथ ही शाम के लिए इनवर्टर की बैटरी बचाकर रखना ही मुनासिब होगा।
एसडीओ कांशीराम नगर राजदीप सिंह के अनुसार लोकोशेड बिजली घर की पुरानी ओसीबी को नई वीसीबी में बदला जाना है। कंट्रोल पैनल का काम भी होगा। वैसे तो इसके लिए टाइमिंग 12 घंटे की है लेकिन लोकोशेड बिजली घर का सघन क्षेत्र है इसलिए टाइम अधिक लगेगा।
लोकोशेड बिजली घर से जुड़ा पीली कोठी का पूरा क्षेत्र, लोकोशेड, चंद्रनगर, आजाद नगर, पंचशील कालोनी, रामाश्रय कालोनी में आज 14 घंटे बिजली नहीं मिलेगी। एसडीओ राजदीप सिंह ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नई वीसीबी और कंट्रोल पैनल से सप्लाई में बेहतर सुधार हो जाएगा।