फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलकल दफ्तर में तोड़फोड़ और हंगामा करने में 60 सफाई कर्मियों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीकोठी स्थित जल कल विभाग के दफ्तर में हंगामा और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने 60 सफाई कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने पंप आपरेटर के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। पुलिस फोटो और वीडियो फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त को धमकाने के आरोपी यूसुफ मलिक की गिरफ्तारी, आउट सोर्सिंग सफाई कर्मियों को पंद्रह हजार रुपये वेतन देने और शहर में कूड़ा उठाने वाली लॉयन कंपनी को शहर में आने से रोकने की मांग को लेकर बुधवार को सफाई कर्मियों ने हड़ताल की थी। कूड़ा उठाने वाले वाहनों को भी गोदाम से नहीं निकलने दिया था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे हड़ताल के बीच प्रदर्शनकारियों को सूचना मिली कि पीलीकोठी स्थित लोनिवि कार्यालय के कूड़ा उठाने वाले वाहनों को निकाला जा रहा है। इस पर बड़ी संख्या में सफाई कर्मी और प्रदर्शनकारी मौके पर पहुंच गए थे और उन्होंने अपर नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। यहां तालाबंदी की कोशिश की थी। यहां धक्कामुक्की के दौरान कार्यालय का कांच भी टूट गया था। इसके अलावा जल कल विभाग के कार्यालय में भी हंगामा किया गया था। इस दौरान पंप ऑपरेटर के साथ मारपीट की गई थी और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया गया था। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि जलकल विभाग के चालक अनुज कुमार की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। फोटो और वीडियो फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें