फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की आबरू बचाने में घायल पिता की मौत

Sun, 10 Apr 2016 03:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
थानाक्षेत्र में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की बेटी से छेड़खानी की गई। जब मजदूर ने विरोध किया तो आरोपी उसके परिजनों ने हमला बोल दिया। इस हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। आठ दिन से हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती घायल ने शनिवार को दम तोड़ दिया। पाकबड़ा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रामपुर के पटवाई थानाक्षेत्र के गांव निवासी मजदूर अपने परिवार के साथ पाकबड़ा के जनता ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। इसी भट्टे पर उसके  गांव असलम का परिवार भी रहता है। एक अप्रैल को असलम के बेटे अकरम ने मजदूर की बेटी से छेड़खानी कर दी थी।

विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई थी। शोर शराबा होने पर दोनों परिवारों के लोग आ गए थे। बाद में आरोपी अकरम उसके उसके पिता असलम व अन्य लोगों ने मजदूर और उसके परिवार को बुरी तरह से पीटा था। जिसमें मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।
विज्ञापन


जहां से गंभीर अवस्था में उसे रेफर दिया गया था। पिछले कई दिन से हल्द्वानी में मजदूर का इलाज चल रहा था। शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पाकबड़ा थाने में आरोपी अकरम, उसके पिता असलम, जरीफ पुत्र सलामत, भूरा पुत्र ईदा के खिलाफ गैर इरायतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें