फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में भाजपा नेता सहित तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। समाथल गांव में 15 दिन में एक ही परिवार में भाजपा नेता सहित तीन लोगों की मौत से कोहराम मच गया है। परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

समाथल गांव निवासी भाजपा नेता एवं पूर्व ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह कारोबारी भी थे। उनके परिवार में 23 जनवरी को उनकी बहन नीरज कुमारी की मौत हो गई थी। फिर उनकी मां संतरा देवी बीमार हो गईं। उनको मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 31 जनवरी को जितेंद्र सिंह अपनी मां की देखभाल करने के लिए मेरठ गए हुए थे। उनकी हालत वहां पर अचानक खराब हुई और मौत हो गई। उनकी माता संतरा देवी की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई।परिवार में एक के बाद एक लगातार तीन मौतों से लोग सदमे में हैं।
महेंद्र सिंह ने बताया की उनकी बहन नीरज कुुमारी की पैरालिसिस से पीड़ित होने के कारण मौत हो गई।
उनके भाई जितेंद्र सिंह (40) को कोई बीमारी नहीं थी। उनकी मौत से पूरा परिवार टूट गया है। उनकी मां का काफी दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी मौत से परिवार के सदस्यों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीण अमन कुमार सिंह ने बताया कि कारोबारी का परिवार काफी खुशहाल था। लगातार मौतों से गांव में अजीब से दहशत फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें