फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की आठ बाइकें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाने की पुलिस ने दो सगे भाई समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की आठ बाइक बरामद की हैं। आरोपियों ने मुरादाबाद समेत अन्य जनपदों से बाइक चोरी की थीं। रविवार दोपहर बाद तीनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नया गांव निवासी गौरव, उसका भाई राहुल और रोहित निवासी कुंदनपुर ढक्का थाना हैं। तीनों बाइक चोरी करने के बाद लाकड़ी फाजलपुर स्थित एक प्लॉट में खड़ी कर देते थे। इसके बाद ग्राहक मिलने पर पंद्रह से बीस हजार रुपये में बेच देते थे। आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि वह अब तक बीस बाइक चोरी करके बेच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें