पुलिस ने युवती को खोज निकाला
थाना खजुरिया पुलिस ने चार दिन पूर्व अपहरण की एक युवती को क्षेत्र से बरामद किया है। आरोपी अपहरणकर्ता अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। खजुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किसान ने चार दिन दिन पूर्व रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसमें कहा है कि ग्राम टेहरी ख्वाजा निवासी फाजिल उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी का सुराग लगा।
सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी अपहरणकर्ता युवती को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने युवती को बरामद कर चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी अपहरणकर्ता को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।