फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पाइपलाइन फटने से पेयजल को तरसे हजारों लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भीषण गर्मी के बीच बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस क्षेत्र की अवंतिका कॉलोनी में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। कॉलोनी से नवीन नगर जाने वाले मार्ग पर पेयजल की मुख्य पाइपलाइन फट गई। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को दिन भर बूंद-बूंद पानी के लिए जूझना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार रात के समय ही पाइपलाइन फट गई थी। सुबह के समय पाइपलाइन से भारी मात्रा में पानी बहता देखा गया। देखते ही देखते सड़क पर जलभराव हो गया और क्षेत्र में घरों तक पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। क्षेत्रीय पार्षद की सूचना पर मरम्मत का काम शुरू हुआ और दोपहर के बाद पाइपलाइन को ठीक किया जा सका।
क्षेत्रीय पार्षद पंकज शर्मा के अनुसार पाइपलाइन फटने की सूचना उन्हें सुबह मिली। इसके बाद उन्होंने जलकल विभाग को इसकी सूचना दी। विभाग की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत के लिए खोदाई का कार्य शुरू कर दिया। दोपहर बाद पाइपलाइन को ठीक किया गया। शाम के समय क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बहाल हो गई। दिनभर पानी की समस्या के चलते स्थानीय लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

अवंतिका कॉलोनी में रहने वाले दिनेश सक्सेना ने बताया कि सुबह से ही पानी न मिलने से पूरा दिन बहुत मुश्किल में गुजरा। शाम को नलों में पानी आया तब जाकर राहत मिली। वहीं, जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि फटी पाइपलाइन की मरम्मत करा दी गई है। शाम के समय ही क्षेत्र में जलापूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें