फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नहीं लगेगा टीका, सोमवार को मेगा कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण अभियान में रविवार को टीका नहीं लगाया जाएगा। जिले में सोमवार को मेगा कैंप लगाया जाएगा। इस बार सबसे अधिक 80 हजार लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है। स्वास्थ्य विभाग मेगा कैंप की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए रविवार को भी टीकाकरण कैंप लगाने का निर्णय लिया गया था। पिछले रविवार (10 अक्तूबर) को कैंप लगाया गया था। लेकिन लोगों ने टीकाकरण कराने की रुचि नहीं दिखाई। जिले में 11797 लोगों का टीकाकरण हो सका। इसमें मुरादाबाद शहर में सिर्फ 768 लोगों ने टीका लगवाया था। इसके चलते इस रविवार (आज) कैंप नहीं लगेगा, बल्कि सोमवार को मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा।
इस कैंप में अस्सी हजार लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि रविवार को कैंप नहीं लगाया जाएगा। सोमवार को मेगा कैंप में टीकाकरण होगा। इस बार टीकाकरण का अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य मिला है। 80 हजार लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें